6200 से अधिक भारतीय विशेष नागरिक उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन से लौटे हैं

अगले दो दिनों में 7400 से अधिक भारतीयों के आने की उम्मीद

भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम से एक विशाल बचाव अभियान चलाया है। विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ निकट समन्वय में, भारतीय छात्रों को तेज गति से भारत वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। इंडियन एयरलाइंस अपने संसाधनों को तेजी से निकासी प्रक्रिया में लगा रही है। चार केंद्रीय मंत्री- श्री हरदीप सिंह पुरी, श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, श्री किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह इन अभियानों का समर्थन और पर्यवेक्षण करने के लिए यूक्रेन से सटे देशों में गए हैं। भारतीय नागरिक विमानों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के विमान नियमित रूप से फंसे हुए भारतीय छात्रों को वापस ला रहे हैं।

22 फरवरी को शुरू हुई निकासी प्रक्रिया ने अब तक 6200 से अधिक लोगों को वापस लाया है, जिसमें 10 विशेष नागरिक उड़ानों के माध्यम से आज आने वाले 2185 व्यक्ति शामिल हैं। आज की उड़ानों में बुखारेस्ट से 5, बुडापेस्ट से 2, कोसिसे से 1 और सिविलियन एयरलाइंस द्वारा रेज़ज़ो से 2 उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा, 3 IAF उड़ानें आज अधिक भारतीयों को ला रही हैं। नागरिक उड़ानों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा, और अगले दो दिनों में 7400 से अधिक व्यक्तियों को विशेष उड़ानों के माध्यम से लाए जाने की उम्मीद है। कल 3500 और 5 मार्च को 3900 से अधिक लोगों को वापस लाए जाने की उम्मीद है।

कल के लिए विशेष उड़ानों का संभावित कार्यक्रम इस प्रकार है:

DateAirlineFromToETAInbound flights
04.03.2022Air India ExpressBucharestMumbai06:201
 Air India ExpressBudapestMumbai08:301
 Air IndiaBucharestNew Delhi10:051
 SpiceJetKosiceNew Delhi11:20:00,14:102
 IndigoBudapestNew Delhi04:40, 08:202
 IndigoRzeszowNew Delhi08:20, 05:20, 06:203
 IndigoBucharestNew Delhi02:30, 03:40, 04:403
 IndigoSuceavaNew Delhi04:05,05:052
 VistaraBucharestNew Delhi15:451
 Go FirstBudapestNew Delhi04:001

उड़ानों की कुल संख्या: 17

Related Articles

Back to top button
English News